Posts

Showing posts from October, 2019

डर लगता है

Image
डर लगता है ....... आमाशय. ......को डर लगता है जब आप सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं। किडनी .........को डर लगता है जब आप 24 घण्टों में 10 गिलास पानी भी नहीं पीते। गाल ब्लेडर .............को डर लगता है जब आप 10 बजे रात तक भी सोते नहीं और सूर्योदय तक उठते नहीं हैं। छोटी आँत. ..........को डर लगता है जब आप ठंडा और बासी भोजन खाते हैं। बड़ी आँतों. .........को डर लगता है जब आप तैलीय मसालेदार मांसाहारी भोजन करते हैं। फेफड़ों. ........को डर लगता है जब आप सिगरेट और बीड़ी के धुएं, गंदगी और प्रदूषित वातावरण में सांस लेते है। लीवर. .......को डर लगता है जब आप भारी तला भोजन, जंक और फ़ास्ट फ़ूड खाते है। हृदय ...........को डर लगता है जब आप ज्यादा नमक और केलोस्ट्रोल वाला भोजन करते है। पैनक्रियाज .........को डर लगता है जब आप स्वाद और फ्री के चक्कर में अधिक मीठा खाते हैं। आँखों .........को डर लगता है जब आप अंधेरे में मोबाइल और कंप्यूटर के स्क्रीन की लाइट में काम करते है। और मस्तिष्क .........को डर लगता है जब आप नकारात्मक चिन्तन करते हैं। आप अपने तन के कलपुर्जों को मत डरायें । ये सभी कलप...

MONEY - NOTHING OR EVERYTHING ?

Image
सामाजिक चेतावनी - ये किसी के साथ भी हो सकता है 18 लाख का पैकेज यानी डेढ़ लाख महीना..दोनों बच्चे DPS में पढ़ते थे..Work from Home की सुविधा थी तो काम के साथ शेयर बाजार में ट्रेडिंग का भी धंधा..पिछले महीने नौकरी गई..और इस महीने पूरे परिवार की खुदकुशी..जबकि मां को पेंशन मिलती थी..ससुराल वालों की भी आर्थिक स्थिति अच्छी थी...जब से ये खबर पढ़ी है..मन व्यथित है..इसी पर कुछ विचार.. इकोनॉमी की जैसी हालत है..अभी और हज़ारों-लाखों लोगों की नौकरी जाएगी ..कल को मेरी नौकरी भी जा सकती है..वैसे भी जैसे-जैसे उम्र और सैलरी बढ़ती जाती है..पुरानी नौकरी जाने की संभावना उतनी ही ज़्यादा और नई नौकरी मिलने की संभावना उतनी ही कम रहती है..तो फिर क्या करें ? 1- बचत ... आज भी इसका कोई विकल्प नहीं है..आपकी सैलरी 2,00,000 हो या 20,000 की। एक निश्चित रकम हमेशा बचाएं। कम से कम 6 महीने का बफर स्टॉक तो रखें। . अगर आप डेढ़ लाख महीना कमाने के बावजूद नौकरी जाने के महज एक महीने के भीतर आत्महत्या कर लें..आपका डेबिट और क्रेडिट कार्ड खाली हो तो ये मानिए कहीं ना कहीं गलती आपकी भी रही होगी। 2- शौक के हिसाब से नहीं ज़रूरत के...